
जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में छात्र आजसू ने झारखण्ड अधिविध परिषद (जैक) के चेयरमैन अरविन्द सिंह का पुतला दहन व जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने जैक पर मनमानी और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. छात्रों का कहना है कि एक तो जैक की गलती से सैकड़ो प्लस टू के छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है, वहीं दूसरी ओर सीट रहते हुए भी अब तक नए सत्र के छात्रों का नामांकन नहीं हो सका है. छात्रों ने अविलंब जैक से नए सत्र के लिए बची हुई सीटों पर छात्रों का नामांकन लिए जाने की मांग की है. साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी है.



