• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

झारखंड में पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति शुरू, रांची से हुई शुरुआत, सितंबर से जमशेदपुर में होगी सप्लाइ

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची/जमशेदपुर : झारखंड में भी पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति शुरू हो गयी है. राजधानी रांची से इसकी शुरुआत की गयी. रांची शहरी गैस वितरण परियोजना की शुक्रवार को शुरूआत की गयी. केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, रांची के विधायक सह राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल समेत गेल इंडिया के पदाधिकारी मौजूद थे. रांची के श्रीजगन्नाथ एचइसी मैदान में इसके उदघाटन का कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसके तहत तीन हजार मकानों में रांची में सप्लाइ की शुरुआत की गयी. इसके डीकंप्रेशन यूनिट की भी शुरुआत कर दी गयी. रांची के मधुबन और डोरंडा खुखरी में सीएनजी स्टेशन लगाने का भी काम शुरू हो गया. इस परियोजना के  बारे में जानकारी देते हुए गेल इंडिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह ने बताया कि यह परियोजना पूरे देश में चल रहा है, जिसको वर्ष 2020 तक पूरा किया जाना है. झारखंड में रांची के बाद जमशेदपुर में इसकी शुरुआत होगी. कुल 551 किलोमीटर का पाइपलाइन राज्यभर में बिछाया जाना है. कुल परियोजना 1500 करोड़ रुपये की है. रांची और जमशेदपुर के अलावा चतरा, हजारीबाग, गिरीडीह, खूंटी, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, बोकारो जैसे अन्य जिलों में इसकी शुरुआत होगी. 

ADVERTISEMENT

जमशेदपुर में सितंबर माह से शुरू होगी घर-घर पाइपलाइन से गैस की सप्लाइ, आदित्यपुर में भी मिलेगी सुविधा
रांची के बाद जमशेदपुर में इसकी शुरुआत होने जा रही है. सोनारी स्थित आशियाना गार्डेन अपार्टमेंट के 15 फ्लैट से इसकी आपूर्ति शुरू होगी. इसके लिए आठ सितंबर की तिथि निर्धारित की गयी है. गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की ओर से इसकी तैयारी की गयी है. जमशेदपुर में रांची से भी यह पहले होने वाला था, लेकिन इसमें देर हो गयी, जिस कारण सितंबर माह में इसकी शुरुआत हो रही है. जमीन मिलने में दिक्कतें आयी थी. जमीन मिलने पर काम शुरू हुआ, जिसके बाद सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सेंटर (टीसीएस) के बगल में डिकंप्रेशन यूनिट बनायी गयी है. इस यूनिट तक गाड़ी के जरिये पटना से पीएनजी को मंगाया जायेगा, जिसके बाद इसको घरों में सप्लाइ की जायेगी. जमशेदपुर में करीब 25 हजार घरों में पाइप के जरिये खाना बनाने वाला गैस पहुंचाने की योजना है. इसके लिए दोमुहानी के पास गैस स्टेशन बनाया जा रहा है जबकि दस स्थानों पर डिकंप्रेशन यूनिट लगाया जा रहा है, जिसमें कदमा, टेल्को, साकची, जुगसलाई और मानगो शामिल है. यह गैस जगदीशपुर हल्दिया होते हुए गैस पाइपलाइन के जरिये जमशेदपुर लाया जा रहा है. मार्च 2018 से इसका काम जमशेदपुर में चल रहा है. इसी तरह आदित्यपुर में भी एक प्लांट हाऊसिंग कॉलोनी में लगाया जायेगा, जहां से गैस की आपूर्ति की जायेगी. 

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा
खबर

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

June 13, 2026
West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान
खबर

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

June 13, 2026
Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा
खबर

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

June 13, 2026
Next Post

जुगसलाई में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

टाटा स्टील में डीए हो जायेगा 'भूत', गड़बड़ होगा कर्मचारियों का भविष्य

नक्सल प्रभावित गांवों में पहुंचे सरायकेला एसपी, एक बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, इलाज कराया, ग्रामीणों में जगा पुलिस के प्रति विश्वास

नक्सल प्रभावित गांवों में पहुंचे सरायकेला एसपी, एक बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, इलाज कराया, ग्रामीणों में जगा पुलिस के प्रति विश्वास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News