
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर सदस्यों की एक बैठक हुई. बैठक में बीडीओ लेखराज नाग ने कहा कि सेक्टर के बूथ, मतदाता सूची और शरारती तत्वों की सूची बना लें. सेक्टर नंबर 6-7 को नहीं भरना है. बाकी फार्म भरकर रिपोर्ट जमा करें. चुनाव से पूर्व सेक्टर कर्मी सत्यापन कर लें, ताकि चुनाव कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो सके. कहा कि बूथों कि स्थिति का जायजा लेकर त्रुटि को सुधार कर लें. हर बूथ पर चापाकल, बिजली समेत अन्य व्यवस्था का अवलोकन कर सूची उपलब्ध करायें, ताकि चुनाव से पूर्व बूथों की स्थिति को सुधारा जा सके. बैठक में सीओ अरविंद ओझा, रेंजर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी त्रिभुवन राम, अरविंद गिरि, बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार, पीएचइडी के जेई उदय प्रताप शर्मा, दिनेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.



