
Chakuliya : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चाकुलिया के प्रसव गृह का निरिक्षण राज्य से आए लक्ष्य असेसमेंट की टीम जोशी जोनशन, मधुमिता कुमारी तथा जिला के अस्पताल प्रबंधक निशांत कुमार ने किया. टीम द्वारा प्रसव गृह में दी जाने वाली सुविधाओं, साफ सफाई और इन्फेक्शन कंट्रोल से संबंधित सभी प्रतिवेदनों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के आधार पर अगर यहां का स्कोर 70% से ऊपर होगा, तो केंद्र की टीम आकर दोबारा निरीक्षण करेगी. फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया लक्ष्य सर्टिफिकेशन के लिए नामित और सम्मानित किया जाएगा. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा, प्रखंड लेखा प्रबंधक परणाई बेहुरिया, एमएम बेंगरा, दीपिका महतो, कल्पना रानी मुंडा, रुक्मणी कुमारी, सुनीता बड़ाईक व अन्य उपस्थित थे.



