
Ghatshila : मुसाबनी सुरदा क्रासिंग स्थित झाविमो कार्यालय में झारखंड विकास मोर्चा की एक बैठक ग्रामीण जिलाध्यक्ष मो इकबाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बाबूलाल मरांडी की प्रस्तावित जनादेश यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई. साथ ही घाटशिला विधानसभा के प्रखंडों की बैठक की तिथि निर्धारित की गई. धालभूमगढ़ प्रखण्ड की बैठक 18 अक्टूबर को वन विश्रामगर में 3 बजे और मुसाबनी प्रखण्ड की बैठक 20 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय थाना के समीप 3 बजे निर्धारित की गई. इन प्रखण्डों की बैठक में पंचायत प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी. जिलाध्यक्ष ने 10 दिनों के अंदर पंचायत कमेटी का पुनर्गठन करने और 10-10 लोगों की बूथ कमेटी का गठन करके जिला में जमा करने का निर्देश दिया, ताकि विधानसभा चुनाव की तैयारी को पूरा किया जा सके. साथ ही बाबूलाल मरांडी की जनादेश यात्रा को सफल बनाया जा सके. बैठक में आदिवासी मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य सोमाय टुडू, युवा मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य गोपाल पटनायक, जिला उपाध्यक्ष अजय हांसदा, गुहीराम मांडी, सोनू सिंह, प्रभाष गिरि, गणेश दास, महेन्द्र हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.




