
जमशेदपुर : एनएचआरसी की टीम शनिवार को जमशेदपुर सदर अस्पताल पहुंची, जहां टीम द्वारा अस्पताल के इक्विपमेंट्स के लिए जारी प्रमाणपत्रों की जांच की गई. हालांकि जांच टीम के पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया. वैसे जांच टीम के सदस्यों ने इस बाबत कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया. इधर सिविल सर्जन डॉ बी माहेश्वरी ने बताया कि जांच टीम सभी प्रमाणपत्रों की जांच कर रही है, जो अस्पताल के इक्विपमेंट्स की उपयोगिता और उसकी मान्यता की जांच कर रिपोर्ट केंद्र सरकार और राज्य सरकार को सौंपेगी. सूत्र बताते हैं कि अस्पताल में जो इक्विपमेंट खरीदे गए हैं वे तय मानक के हिसाब से सही नहीं है. हालांकि इस बात का खुलासा तब हो पाएगा जब टीम अपना रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी.







