
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन होने से उधोग, प्रतिष्ठान और वाहनों का परिचालन बंद है. रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन किए मजदूर लाक डाउन में किसी तरह अपने गृह प्रखंड लौट रहे हैं. वही चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के दीघी गांव और प्रखंड के सिंदुरगौरी गांव के 10 मजदूर रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गये मजदूर वहां फंसे हुए हैं. अब वे सभी घर आना चाहते हैं, परंतु घर नही आ पा रहे हैं. इस संबंध में पूर्व पार्षद सोमबारी सोरेन ने अध्यक्ष संध्या रानी सरदार को मामले की जानकारी दी. सूचना पाकर अध्यक्ष गांव पहुंचीं और मजदूरों के परिवार से मिलकर जानकारी प्राप्त कर सभी मजदूरों के नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर के साथ आवेदन बनाकर नपं के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह सीओ अरविंद ओझा को सौंपते हुए मजदूरों को तमिलनाडु से वापस चाकुलिया लाने की दिशा में उचित पहल करने की मांग की है. सीओ ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे इसकी जानकारी जिला के वरीय पदाधिकारी को देंगे.








