
जमशेदपुर : देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील ने सोमवार को अपने नये मानव संसाधन की नीति में बदलाव किया है. इसके तहत उन्होंने एलजीबीटी व अन्य समुदायों को लैंगिक आधार पर भेदभाव रहित मानव संसाधन नीति को घोषित किया है. इसके तहत कर्मचारियों को कंपनी की ओर से बराबर की नौकरी के साथ बराबर की सारी सुविधाएं देगी. इसके तहत एक सेक्स यानी मर्द और मर्द या फिर महिला या महिला अगर एक साथ शादी कर चुके है, वैसे पार्टनरों को भी कंपनी में बहाली की जायेगी. एलजीपीटीक्यू का मतलब लेस्बियन, गेय, बाइसेक्सुअल, ट्रांस्जेंडर, क्वेस्चनिंग समेत अन्य समुदाय को जोड़ा गया है. इसके तहत ऐसे कर्मचारियों को बच्चों के एडॉप्सन करने पर छुट्टी, मेडिकल सुविधा, हेल्थ चेक अप, नये बच्चों के पैदा होने पर भी छुट्टी दी जायेगी. टाटा स्टील ने वैसे लोग, जो अपने लिंग परिवर्तन करते है, उसको अतिरिक्त 30 दिन का सर्जरी की छुट्टी भी दी जायेगी. इसके लिए एक एक्जीक्यूटिव हॉलीडे भी दिया गया है. उनको हनीमून पैकेज से लेकर तमाम सुविधाएं भी दी जायेगी. कर्मचारियों में लैंगिक समानता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.






