
जमशेदपुर : संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से नागरिकता बिल के विरोध में 26 दिसंबर को मानगो गांधी मैदान में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक जनसभा का आयोजन किया गया जा रहा है. इस जनसभा में तीन हजार से ज्यादा लोगो शामिल होंगे, वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतन लाल और प्रोफेसर सूरज मंडल जमसभा को संबोधित करेंगे. गुरुवार को इस आयोजन के लिए समिति के सदस्य उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और एसडीएम से मिल जनसभा की अनुमति मांगी. वहीं नागरिकता बिल के विरोध में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक समिति द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा.







