• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 14, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-recruitment-टाटा स्टील में 2 साल बाद निकली ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली, कर्मचारियों के बच्चों के साथ बाहरी लोग भी कर सकते है आवेदन, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया, कौन भर सकते है, पहली बार मॉडल प्रश्न पत्र भी

tata-steel-recruitment-टाटा स्टील में 2 साल बाद निकली ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली, कर्मचारियों के बच्चों के साथ बाहरी लोग भी कर सकते है आवेदन, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया, कौन भर सकते है, पहली बार मॉडल प्रश्न पत्र भी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने करीब दो साल के बाद ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली निकाली है. इस ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली का इंतजार टाटा स्टील के कर्मचारियों से लेकर बाहरियों को भी था. इसके तहत अब नये सिरे से बहाली निकाली गयी है. इसके तहत कर्मचारियों के बेटे, बेटी और दामाद भी अपना आवेदन दे सकते है. दामाद उसी शर्त में आवेदन दे सकते है, जब कोई बेटा नहीं होगा. इसके अलावा कर्मचारी की पत्नी भी आवेदन दे सकती है. टाटा स्टील के बाहर वालों के लिए भी आवेदन निकाली गयी है.
टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बेटे, बेटी, दामाद और पत्नी के लिए यह है नियम

कर्मचारियों के बेटे, बेटी और दामाद भी अपना आवेदन दे सकते है. दामाद उसी शर्त में आवेदन दे सकते है, जब कोई बेटा नहीं होगा. इसके अलावा कर्मचारी की पत्नी भी आवेदन दे सकती है. टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन, ग्रोथ शॉप, कलिंगानगर, कोलियरी और माइंस समेत तमाम प्लांट के कर्मचारियों के बच्चे इसके लिए अपना आवेदन दे सकते है. सेवानिवृत कर्मचारियों, इएसएस लेने वालों के बच्चे और दामाद इसके लिए अपना आवेदन दे सकते है जबकि कंपनी में वर्तमान में काम करने वालों की पत्नी भी इसके लिए आवेदन दे सकते है. इसके अलावा रजिस्टर्ड रिलेशन वाले सारे लोगों को ट्रेड अप्रेंटिस का आवेदन दिया जा सकता है. आवेदक की उम्र 18 से 30 साल होना चाहिए. आवेदक को मैट्रिक इंग्लिश, साइंस और मैथ्स में पास होना अनिवार्य है. कर्मचारियों के बेटे, दामाद और बेटी के साथ पत्नी की उम्र 1 जुलाई 2002 और 1 जनवरी 2006 के बीच जन्म होना चाहिए जबकि एससी या एसटी वालों का जन्म 1 जुलाई 2001 और 1 जनवरी 2006 के बीच जन्म होना चाहिए. रजिस्टर्ड रिलेशन वालों के लिए 1 जुलाई 1991 और 1 जुलाई 2003 तक के बीच जन्म होना चाहिए. इसके तहत चयन का शारीरिक आधार ऊंचाई 152 सेंटीमीटर लड़कों का जबकि लड़कियों का 142 सेंटीमीटर, छाती फुलने के बाद 5 सेंटीमीटर, वजन लड़कों का 45 किलो और लड़कियों का 40 किलो, आइसाइट 6/6 दोनों आंखों में ग्लास तक चल सकता है जबकि पावर ग्लास माइनस या प्लस 4.0 और कलर विजन नार्मल होना चाहिए. जिसका चयन हो जायेगा, उनको ट्रेनिंग दो साल का दिया जायेगा, जिस दौरान सबको स्टाइपेंड दिया जायेगा. ट्रेनिंग में बेहतर करने वालों का चयन टाटा स्टील में होगा. इस दौरान सबको मुफ्त में हॉस्टल की सुविरधा भी दी जायेगी. इसके लिए आवेदक http://www.tatasteel.com/careers/ पर क्लिक कर apply for jobs/internship में जाकर फिर application सेलेक्ट कर वहां ऑनलाइन फार्म जमा कर सकते है. इसके अलावा इंट्रानेट का इस्तेमाल करने वाले भी अपना आवेदन जमा कर सकते है. इसके लिए 28 जुलाई 2021 से 10 अगस्त 2021 तक लोग अपना आवरेदन जमा कर सकते है. किसी तरह का कोई हार्ड कॉपी नहीं ली जायेगी, लोग सीधे ऑनलाइन ही 10 अगस्त 2021 तक अपना आवेदन दे सकते है. इसके लिए लिखित परीक्षा 16 से 27 अगस्त के बीच होगी, जिसके चयनित का इंटरव्यू होगा और फिर मेडिकल की जांच होगी. महिलाओं को बहाली में प्राथमिकता दी जायेगी. पहली बार मॉडल प्रश्न पत्र भी निकाला गया है. लोग www.capabilitydevelopment.org से मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते है.
गैर टाटा स्टील के कर्मचारी यानी बाहरियों के लिए यह होगा आवेदन का पैमाना
टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस के कर्मचारियों के लिए बाहरी लोगों के लिए कम से कम 70 फीसदी अंक हासिल होना अनिवार्य है. मैथ्स, इंग्लिश और साइंस में मैट्रिक की परीक्षा पास होना जरूरी है या फिर 9.5 सीजीपीए का चयन होगा. इसके लिए उम्र सीमा 1 जुलाई 2002 से 1 जनवरी 2006 तक जन्म होना चाहिए. आवेदक की ऊंचाई लड़के का 152 सेंटीमीटर जबकि लड़कियों का 142 सेंटीमीटर, छाती फुलने के बाद 5 सेंटीमीटर होना चाहिए जबकि वजन लड़कों का 45 किलो और लड़कियों का 40 किलो होना चाहिए. आंख की रोशनी 6/6 दोनों आंख में होना चाहिए और पावर ग्लास 4.0 अधिकतम माइनस या प्लस होना चाहिए. कलर विजन सामान्य होना चाहिए. आवेदक के पास झारखंड, बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का डोमेसाइल होना चाहिए. आवेदक का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और शारीरिक परीक्षा के आधार पर होगा. चयन के बाद दो साल का ट्रेनिंग होगा, जिसमें स्टाइपेंड दिया जायेगा, जिसके बाद टाटा स्टील में बहाली की जायेगी. हॉस्टल की सुविधा मुफ्त होगी. आवेदक https://www.tatasteel.com/careers/ में जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते है. आवेदन जमा करनरे की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2021 से 10 अगस्त 2021 होगी. किसी तरह का हार्ड कॉपी नहीं होगा. ऐसे आवेदकों को 500 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा. पहली बार मॉडल प्रश्न पत्र भी निकाला गया है. लोग www.capabilitydevelopment.org से मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते है. इसकी परीक्षा 16 से 27 अगस्त के बीच होगी, जिसके बाद इंटरव्यू होगा और फिर शारीरिक परीक्षा भी होगी.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

October 13, 2026
Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

October 13, 2026
Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी

October 8, 2026
Next Post
jamshedpur-police-officer-changes-जमशेदपुर में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला, सोनारी, परसुडीह, सिदगोड़ा, बरसोल, सुंदरनगर थानेदार बदले, कई अन्य अधिकारियों का तबादला

jamshedpur-police-officer-changes-जमशेदपुर में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला, सोनारी, परसुडीह, सिदगोड़ा, बरसोल, सुंदरनगर थानेदार बदले, कई अन्य अधिकारियों का तबादला

tata-steel-incident-टाटा स्टील में हादसा, ठेका कर्मचारी का एक हाथ कटकर अलग हुआ, जांच शुरू

tata-motors-block-closure-टाटा मोटर्स में 31 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर, दो अगस्त को खुलेगी कंपनी, जुलाई माह में तीसरा क्लोजर

tata-motors-block-closure-टाटा मोटर्स में 31 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर, दो अगस्त को खुलेगी कंपनी, जुलाई माह में तीसरा क्लोजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur body found : आदित्यपुर में 24 घंटे के भीतर मिली दूसरी लाश, सनसनी

Jamshedpur missing: बिष्टुपुर में चेसिस लेकर आंध्र प्रदेश गया चालक लौटने के दौरान लापता, 10 अक्टूबर को परिवार से की थी आखिरी बार बात

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Horoscope Know Your Day Wednesday 14th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 14 अक्टूबर 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur body found : आदित्यपुर में 24 घंटे के भीतर मिली दूसरी लाश, सनसनी

Jamshedpur missing: बिष्टुपुर में चेसिस लेकर आंध्र प्रदेश गया चालक लौटने के दौरान लापता, 10 अक्टूबर को परिवार से की थी आखिरी बार बात

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Jamshedpur potka mla manhandled engineer : पोटका विधायक पर लगा स्वर्णरेखा परियोजना के इंजीनियर से मारपीट करने का आरोप, इंजीनियरों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी, देखिये – video

tata steel new entry timing : टाटा स्टील में कर्मचारियों की इंट्री के नए समय का ट्रायल 15 अक्तूबर से, पंचिंग दो बार नहीं करना होगा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News