
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणनन ने अपने मातहत 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसके तहत परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास को धालभूमगढ़ का अंचल निरीक्षक (सर्किल इंस्पेक्टर) बना दिया गया है. पटमदा के अंचल निरीक्षक विमल किंडो को परसुडीह का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. इसी तरह सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता को हटाकर बिष्टुपुर का साइबर अपराध थाना भेजा गया है जबकि धालभूमगढ़ का सर्किल इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता को जादूगड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बना दिया गया है. हीरालाल महतो को घाटशिला का अंचल निरीक्षक से हटाकर पटमदा का अंचल निरीक्षक बना दिया गया है. नोवेल भूषण मिंज को जादूगोड़ा का अंचल निरीक्षक से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है. बिष्टुपुर साइबर अपराध थाना के प्रभारी अंजनी कुमार को सोनारी थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. वरहीं, बिष्टुपुर साइबर थाना के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार को सिदगोड़ा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. बरसोल थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार को हटाकर एमजीएम थाना का जेएसआइ यानी अवर पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. सुंदरनगर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद को लाइन क्लोज कर दिया गया है. वहीं, धनंजय बैठा को गोलमुरी थाना से सुंदरनगर थाना का प्रभारी बनाया गया है. धनंजय बैठा गोलमुरी थाना में जेएसआइ थे. वहीं बहरोगाड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर शशि कुमार को बरसोल काक थाना प्रभारी बनाया गया है. यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.






