
जमशेदपुर : टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन की संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय जमशेदपुर में ट्यूब्स मेकर्स क्लब ऑडिटोरियम में ट्यूब्स जेडीसी का उद्घाटन किया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई. इस अवसर पर ट्यूब जेडीसी द्वारा 12 अगस्त 2021 बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर आयोजित की जाने की घोषणा भी की गई. कार्यक्रम का संचालन हेड एचआरएम ट्यूब्स, भावुक गुप्ता द्वारा किया गया और शिवांगी दिव्या सचिव जेडीसी द्वारा ट्यूब डिवीजन की अब तक की उपलब्धि साझा की गई. सरोज सिंह, सहायक सचिव, टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा जेडीसी कार्यप्रणाली पर एक विशेष प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया. ईआईसी ट्यूब्स संजय साहनी और अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नु चौधरी द्वारा इस अवसर पर जेडीसी को संबोधित किया गया एवं जेडीसी के चेयरमैन आशुतोष पाणिग्रही द्वारा जेडीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए टीम को आगे बढ़ने के रास्ते सुझाए गए और उम्मीद जताया गया कि टाटा स्टील में विभिन्न जेडीसी के लिए होने वाले प्रतियोगिता में ट्यूब डिवीजन अव्वल रहेगा. धन्यवाद ज्ञापन जेडीसी के वाइस चेयरमैन बृजेश कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट शाहनवाज आलम, संजीव तिवारी, संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह, अजय चौधरी और नितेश राज कमेटी मेंबर धनंजय, ज्ञानरंजन, मनोज कुमार मिश्रा, सुधीर मैती, प्रज्ञानंद, राजकुमार वर्मा, जफर इकबाल और आरआर सिंह समेत जेडीसी के सभी सदस्य मौजूद थे.



