
टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस के जेडीसी की ओर से सर दोराबजी टाटा के जन्दिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कैंप में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 136 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. जेडीसी के चेयरमैन जीएस मूर्ति एवं वाइस चेयरमैन रवि शंकर पांडेय ने इसका श्रेय कर्मचारियों को दिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ ऑफ ब्लास्ट फर्नेस पदम पाल ने रक्तदान करके किया. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन से गेस्ट ऑफ ऑनर उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह और संजीव तिवारी ने अपने विचार रखे तथा कार्यक्रम में विभागीय हेड उज्जवल घोष तथा जेडीसी सेक्रेटरी शुभ्रा सिंह मौजूद थे.



