
जमशेदपुर : इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइंस, इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का आदित्यपुर स्थित होटल मधुबन में अवधेश सिंह एवं कौशल कुमार के नेतृत्व में फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडेय, सचिव देविका सिंह एवं सहायक सचिव शैलेश पांडेय का स्वागत माला पहनाकर और बुके देकर किया गया. कार्यक्रम में 50 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिखा चौधरी, उषा सिंह, बेवी सिंह, अमृत महतो, दुर्गाराम बैठा, अरुण महतो, शैलेश शर्मा उपस्थित थे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

टिमकेन वर्कर्स यूनियन के कार्यालय मे वर्तमान कार्यकारिणी कमिटी के सदस्यो ने एक समारोह आयोजित कर इंडियन नेशनल स्टील मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग के हैदराबाद कांफ्रेंस में टिमकेन वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट राज किशोर प्रसाद को राष्ट्रीय सहायक सचिव मनोनित किये जाने की खुशी मे एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय कमिटी मे सहायक सचिव की नयी जिम्मेदारी दिये जाने पर राज किशोर प्रसाद को टिमकेन वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियो ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिये. टिमकेन वर्कर्स यूनियन के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय कमिटी मे जगह देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी, महामंत्री रघुनाथ पाण्डेय एवं टिमकेन वर्कस यूनियन के महामंत्री गिरवरधारी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया. राजकिशोर प्रसाद के जुड़ने से झारखंड मे इंडियन नेशनल स्टील मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग को काफी मजबूत मिलेगी. समारोह मे डिप्टी प्रेसीडेंट एलपी सिंह, उपाध्यक्ष शक्ति महतो, अनंत कुमार, विश्वजीत महतो, प्रमान्नद, सहायक सचिव अनिल कुमार सिह, श्रीकान्त दत्ता, गोपाल दत्ता, विश्वक्रमा, कोषाध्यक्ष स्वप्न महतो सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.



