
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने एमडी ऑनलाइन के तहत कर्मचारियों के सवालों का जवाब दिया. यह काफी लोकप्रिय प्लेटफार्म है, जिसके तहत लोग अपना सवाल पूछते है जबकि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को तमाम जानकारी देते है. टाटा स्टील के एमडी ने लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी और जो योजनाएं दुर्घटनाएं रोकने के लिए बनायी गयी है, उसको धरातल पर उतारने को कहा. इस दौरान यह चिंता जतायी गयी कि कलिंगानगर में एक मजदूर की मौत हुई है जबकि हाल में एलटीआइ (लॉस टाइम इंज्यूरी) काफी ज्यादा हो गयी है. यह मांग की गयी कि पहले 72 एलटीआइ था, जो अब बढ़कर 75 हो चुका है. इसके अलावा स्थायी कर्मचारियों के एलटीआइ में भी बढ़ोत्तरी हुई है वहीं कांट्रैक्ट कर्मचारियों का एलटीआइ 50 हो चुका है, जो पहले 48 था. इस दौरान एमडी ने चिंता जतायी कि हर तरफ इस तरह दुर्घटनाएं हो रही है. इन सारी दुर्घटनाओं को रोकने की जरूरत है, जिसके लिए हर स्तर पर कदम उठाने की जरूरत है. इस दौरान यह रिपोर्ट दी गयी कि 94 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है. इसको और बढ़ाने की जरूरत है. इस दौरान बताया गया कि इंडोनेशिया समेत अन्य देशों में बढ़िया ऑर्डर हुआ है. इन सारे ऑर्डर से हालात बेहतर होगा. इस दौरान टाटा स्टील के सीआरएम के कमेटी मेंबर एके गुप्ता ने कहा कि मणिपाल में दाखिले को लेकर जो स्कॉलरशिप बढ़िया लाया गया है, लेकिन इसमें थोड़ा और सुधार करने की जरूरत है क्योंकि एक करोड़ रुपये मेडिकल की पढ़ाई में खर्च होगा, जो टाटा स्टील के कर्मचारी खर्च नहीं कर पायेंगे. इस कारण ऐसा एक बांड भराकर ज्यादा स्कालरशिप या राहत देने की व्यवस्था की जाये कि जो छात्र पढ़ाई पूरी करेगा, वो टीएमएच या टाटा स्टील में ही सेवा देगा. इस दौरान एमडी ने कहा कि अभी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने सीआरएम के सीजीएल में मैटेरियल कम मिलने की शिकायत की और ज्यादा मैटेरियल देकर प्लांट कीहालत में सुधार करने का भी डिमांड किया. इस दौरान टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज के एच श्रीनिवासन ने सवाल उठाया कि कदमा मैरिन ड्राइव ग्रीन पार्क के पास जो सर्विस लेन बनाया गया है, वहां लगातार गंदगी डाला जा रहा है, जो चिंता का विषय है, इस कारण इसको दुरुस्त करने की जरूरत है. इस पर कंपनी के चीफ एडमिन ने कहा कि इस समस्या का निराकरण का रास्ता निकाला जायेगा.



