
जमशेदपुर : टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट परमिंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह एवं टिनप्लेट यूनियन के तमाम पदाधिकारियों द्वारा करोना काल मे बेहतर ग्रेड एवं बोनस करवाने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह किया गया. टिनप्लेट यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, परमिंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह एवं यूनियन के पदाधिकारियों के अथक प्रयास से वीआरएस ले चुके कर्मचारी पुत्रों एवं अवकाश प्राप्त कर्मचारी के पुत्र एवं पुत्रियों को भी टिनप्लेट कंपनी मे नौकरी पर लिया जा रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे यूथ इंटक से विश्वजीत पांडा, मनोज पाठक एवं टिनप्लेट कर्मी गणेश कर्मकार, राजू वर्मा, गजराज सिंह, पूरन, अर्जुन पांडेय, अशोक सिंह, जसवंत सिंह, इन्द्रजीत सिंह, मोहन राव, राहुल सिंह एवं टिनप्लेट के तमाम कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभायी.






