
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्ट्रेट माइल रोड स्थित क्वार्टर नंबर एल 4–9 निवासी जलील अहमद वारसी के क्वार्टर में चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना बीती रात की है. इसकी जानकारी जलील को तब हुई जब वह सुबह नींद से जागे. उन्होंने पाया कि उसके घर से सामानों की चोरी हो गई है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. जलील नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में बी फार्मा की पढ़ाई करते है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के वे एक बार उठने के बाद फिर सो गए. सुबह जब वे दोबारा उठे तो पाया कि घर से लैपटॉप समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई. घर से लगभग 1.5 लाख के सामानों की चोरी की गई है.




