
जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल समाप्त होने के मामले को लेकर आ रही खबरों को लेकर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन खुद आगे आये है. श्री चंद्रशेखरन ने अपना प्रेस स्टेटमेंट जारी किया है. आपको बता दें कि कई दिनों से यह खबरें आ रही है कि टाटा संस में बदलाव होने वाला है, इन बदलावों को लागू किया जाने वाला है. इसको लेकर एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि ऐसा कोई बदलाव होने के लिए नॉमिनेशन और रिम्यूनरेशन कमेटी की बैठक में सारा कुछ तय होगा. उन्होंने कहा है कि इस तरह की खबरें आने से वे लोग काफी परेशान है और आहत करने वाली है. ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया गया है. इससे पहले टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा ने कहा था कि कुछ लोग यह कह रहे है कि टाटा संस में बदलाव होने वाला है, ऐसी खबरों के लिए उनसे बात करने का प्रयास किया गया, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है. अगर कोई फैसला होगा तो सबको अवगत कराया जायेगा.





