
जमशेदपुर : टाटा स्टील की सब्सिडियरी वाली कंपनी टीएसडीपीएल में कर्मचारियों का सालाना बोनस समझौता गुरुवार को हस्ताक्षर होने की सम्भावना जतायी जा रही है. कंपनी के चीफ एचआर आईआर शुभमय मजुमदार कोलकाता से जमशेदपुर पहुंच रहे है और यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय भी जमशेदपुर में हैं इसलिए उम्मीद जतायी जा रही है कि समझौता हो जायेगी. बताया जाता है कि पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी को 61 करोड़ मुनाफा हुआ था जो इस वर्ष बढ़कर 85 करोड़ हो गया है. पिछले वर्ष 61 करोड़ मुनाफा में 2.30 करोड़ की राशि बोनस दी गयी थी जो कि 15.3 प्रतिशत थी. उस अनुसार प्रॉफिट 85 करोड़ हो जाने से कर्मचारी 20 प्रतिशत की उम्मीद में है. पिछले वर्ष कर्मचारियों को न्यूनतम 37681 और अधिकतम 68174 रुपया मिला था. बोनस वार्ता के लिए बनी कमेटी में यूनियन की तरफ से महामंत्री अमन सिंह, यूनियन पदाधिकारी सचिदानंद, अनीश झा, त्रिदेव, संजीव कुमार शामिल है. यूनियन के महामंत्री अमन सिंह से बोनस के सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वार्ता चल रही है. बोनस परसेंट के सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम लोग भी सब यूनियन की तरह अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में 20 परसेंट के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि प्रॉफिट बढ़ा है तो कर्मचारियों का उम्मीद भी बढ़ा है अब यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और चीफ शुभमय मजूमदार, जो फैसला करेंगे अच्छा ही करेंगे.




