
जमशेदपुर : भारत सरकार के श्रम मंत्रालय की ओर से दिये जाने वाले प्रधानमंत्री श्रम अवार्ड के लिए हर कोई अपनी दावेदारी कर सकता है. इस साल वर्ष 2020 के लिए यह अवार्ड दिया जायेगा, जिसके लिए कर्मचारियों से 30 नवंबर 2021 तक आवेदन मंगाये गये है. नोडल एजेंसी इंप्लायर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (इएफआइ) के माध्यम से इस अवार्ड के लिए अपना आवेदन दे सकते है. टाटा स्टील की ओर से अपने कर्मचारियों के लिए एक सरकुलर निकाला गया है, जिसके लिए टाटा स्टील के कर्मचारी अपने संबंधित दस्तावेज 5 नवंबर तक टाटा स्टील के टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट (टीक्यूएम) तक जमा कर सकते है. इसके अलावा भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के नाम से 15 नवंबर 2021 तक लोग अपना बैंक ड्राफ्ट के साथ आवेदन जमा कर सकते है. इसके लिए आवेदन फार्म भी जारी किया गया है. वैसे कर्मचारियों के नाम को भारत सरकार को भेजा जायेगा, जो लोग बेहतकर काम कर रहे है, बेहतर तरीके से काम करते है और कुछ नये तरीके से काम करते है और प्रोडक्टिविटी, सेफ्टी में उनकी अहम भूमिका रही है. स्पेशल शाबाशी अवार्ड के लिए जो लोग पहले चयनित हुए है, उन लोगों को इसमें प्राथमिकता दी जायेगी. इसके लिए टाटा स्टील ने अपने विभागों के हेड से भी आवेदन मंगाये है. वैसे कर्मचारियों के ही आवेदन को मंजूरी दी जायेगी, जो पिछले दस साल से कंपनी में कार्यरत है और लगातार उनकी उपस्थिति कंपनी में होती है और उनका बेहतर टीम वर्क होता है. इसके लिए आवेदक अपना फार्म को जमा करके 600 शब्दों में एक साइटेशन लिखकर देना है. सीडी में इसको देना है. जो भी आवेदन देंगे, उसमें विभाग के चीफ या हेड का जरूर मंजूरी होना चाहिए. इसके अलावा जितने भी सर्टिफिकेट होंगे, उसमें भी डिपार्टमेंट के हेड और चीफ का अनुमोदन होना चाहिए. पुलिस वेरिफिकेशन भी पूरा होना चाहिए, जिसकी प्रक्रिया बतायी गयी है. इन सारे आवेदन को पांच नवंबर तक टीक्यूएम तक पहुंचाया जाना है. इसमें दो पासपोर्ट साइज फोटो भी देना है.


