
घाटशिलाः घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ प्रखंड की चुकरिपाडा पंचायत के स्वर्गचिड़ा गांव में बीती रात 15 हाथियों के झुंड के गांव में आने से ग्रामीण दहशत में हैं. हाथियों के झुंड के हमलें से पारियाशोल गांव निवासी अजित बेरा और सारजोमडी गांव निवासी हामिर सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया है. दोनों घायल युवकों को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गचिड़ा गांव में रात में 15 हाथियों के झुंड के आने से ग्रामीण हाथियों के झुंड को भगा रहे थे इसी बीच घायल दोनों युवक हाथी से घीर गये, हाथी के हमले से अजित बेरा को पेट में चोट लगी है वही हामिर सोरेन का दाहिना पैर टूट गया है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के हमले से घायल दोनों युवक किसी तरह अपनी जान बचाई है, रात भर घायल अवस्था में ही दोनों जंगल में तड़पते रहे. सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है. हाथियों के झुंड गांव से सटे जंगल में सरन लिए हुए हैं. हाथियों के झुंड के आने से ग्रामीण दहशत में है.


