
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर पहुंचे 1971 भारत-पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय विक्ट्री फ्लेम (मशाल जुलूस) का स्वागत किया गया. टाटा स्टील के जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मेन गेट पर टाटा स्टील के वीपी सेफ्टी, हेल्थ व सस्टेनेबिलिटी संजीव पॉल ने इसका अभिनंदन किया. इस मौके पर जमशेदपुर के मिलिट्री स्टेशन के कमांडेंट कर्नल रजत कुमार, कमांडिंड ऑफिसर 100 फील्ड रेजिमेंट कर्नल मोहित सहाय, कैप्टन आदित्य प्रताप सिंह राठौर और कैप्टन माज खान मौजूद थे. (नीचे देखे पूरी खबर और तस्वीरें)

भारत-पाक विजय होने के 50 साल पूरे होने पर निकले इस स्वर्णिम विजय वर्ष का अभिनंदन करते हुए टाटा स्टील के वीपी संजीव पॉल ने कहा कि भारत के सैन्य पराक्रम को याद करने का यह बेहतर मौका है. टाटा स्टील काफी गौरांवित महसूस कर रही है कि ऐसे स्वर्णिम विजय वर्ष का वे लोग भी हिस्सा बन पा रहे है. भारतीय सेना के इस पराक्रम को हम लोग सलाम करते है. टाटा स्टील भी भारत निर्माण के काम में लगे रहते है जबकि सैनिकों का मनोबल भी इससे ऊंचा होता है. यह ज्योत 7 नवंबर को जमशेदपुर पहुंचा है, जहां कई स्थानों पर अभिनंदन किया गया. 11 नवंबर को यह ज्योत वापस लौट जायेगी. (नीचे देखे पूरी खबर और तस्वीरें)

जमशेदपुर आने पर टाटा स्टील की ओर से समाज के प्रति और देश के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने के लिए यह बेहतर प्रयास किया गया. वैसे भी टाटा स्टील की ओर से कई बार भारत को आत्मनिर्भर बनाने में काफी अहम भूमिका निभायी जाती रही है. टाटा स्टील द्वारा 1942 में 1000 टीपीएम आर्म्ड प्लेट से डिफेंस के लिए गाड़ी बनाया जा चुका है. इसके अलावा वर्ल्ड वार 2 में भी सेना के लिए गाड़ियां बनाने का काम टाटा स्टील कर चुकी है. (नीचे देखे तस्वीरें)








