
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सड़क बिजली और साफ सफाई रखने वाली कंपनी टाटा स्टील यूटीलिटीज एंड इंफ्रटक्चर सर्विस लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) (पहले जुस्को) की ओर से एक पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास कदमा क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान खरकई नहर प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद के साथ एसडीओ राजीव रंजन, टीएसयूआईएसएल के एमडी तरुण डागा, कैप्टन धनंजय मिश्रा मुख्य रुप से मौजूद रहे. मौके पर कई तरह के पौधे लगाए गए जिसमें मुख्य रुप से सीता अशोक, टेबीबुइया रोसिया, नीम, टीक, करंज, शीषमके कुल 650 पौधे लगाए गए. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस पौधारोपण को लेकर पहले ही जमीन तैयार की गयी थी, लेकिन बाद में स्थानीय विधायक सरयू राय की आपत्तियों के बाद इसके पौधारोपण या घेराबंदी पर रोक लगा दी गयी थी. इसके बाद स्वर्णरेखा परियोजना की ओर से इसको नदी पर अतिक्रमण मानते हुए हटाने का आदेश दिया गया था. इसको हटा भी दिया गया था. बाद में स्वर्णरेखा परियोजना के ही पदाधिकारियों ने शनिवार को पौधारोपण कर इसको जायज बताया और इस मुहिम की सराहना की. (नीचे देखे पूरी खबर)

वैसे इस मसले को लेकर पिछले दिनों टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह ने विधायक सरयू राय से मुलाकात की थी और कहा था कि वन को बचाने के लिए नदी किनारे वे लोग पौधारोपण कर रहे है. इसके बाद सरयू राय ने कहा था कि वे इसको लेकर सकारात्मक पहल करेंगे, इसके बाद यह पौधारोपण हुआ.








