
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल क्लब के पास रोहित पाठक पर फायरिंग करने का मुख्य आरोपी उदय चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उदय की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, दो जिंदा गोली और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है. इस मामले में पुलिस को कुणाल और उसके एक अन्य साथी की तलाश है. पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी. बता दे कि गोलमुरी क्लब के पास रोहित पाठक पर फायरिंग की गई थी. गोली रोहित के सिर को छूते हुए निकल गई थी. रोहित ने बताया था कि बस्ती के ही रहने वाले कुणाल सिंह ने उदय चौधरी और एक अन्य के साथ मिलकर उसपे जानलेवा हमला किया. रोहित के अनुसार कुणाल ने बिजनेस शुरू करने और उसमे पार्टनर बनने के लिए उससे 50 हजार रूपए की मांग की थी पर उसने इनकार कर दिया था.घटना के दिन वह टिनप्लेट चौक पर था तभी कुणाल और उदय उसके पास आए और उसे क्लब के पास ले गए जहां उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. कुणाल ने अपने एक अन्य साथी से पिस्टल मांगी और फायरिंग कर दी जिससे एक गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई.





