जमशेदपुर : जमशेदपुर के दो दर्जन से अधिक कंपनियों में अधीकृत यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय का जन्मदिन 14 जनवरी को मनाया गया. इस मौके पर निको जुबिली पार्क से लेकर उनके आवास पर जबरदस्त जन्मदिन मनाया गया. 60 साल के राकेश्वर पांडेय हो चुके है. उनकी पत्नी के साथ उनको सम्मानित किया गया. मजदूरों ने उनका भव्य जन्मदिन मनाया. इस मौके पर लोगों का हुजूम देखने को मिला. हर आम और खास लोगों ने उनके जन्मदिन में शिरकत की. इस दौरान लोगों ने जन्मदिन पर केक काटा. खुशियां मनायी. बच्चों ने गीत गाये और मस्ती भी की.

राकेश्वर पांडेय जमशेदपुर के लगभग सभी यूनियनों के अध्यक्ष है. सिवाय टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के अलावा कुछेक कंपनियों को छोड दिया जाये तो लगभग सभी कंपनियों में राकेश्वर पांडेय ही अध्यक्ष है. उन्होंने अपने सानिध्य में कई लोगों को ट्रेड यूनियन की राजनीति का ककहरा भी सिखाया है. वैसे वे मैनेजमेंट के भी पसंदीदा नेता में से एक है और मजदूर भी उनको उतना ही चाहते है.







