
जमशेदपुर : आधुनिक कंपनी जमशेदपुर के नये एमडी के रूप में आरके सिंह को नियुक्त किया गया है. श्री सिंह ने शुक्रवार को कंपनी में नये प्रबंध निदेशक के रूप में अपना पदभार संभाल लिया. जानकारी के अनुसार इससे पूर्व आरके सिंह एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे. वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने आधुनिक कंपनी जमशेदपुर में प्रबंध निदेशक के पद पर योगदान किया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







