जमशेदपुर : टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) और यूनियन के सहयोग से रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की. बैठक में रॉ मटेरियल्स डिवीजन के चार डिवीजनों वेस्ट बोकारो डिवीजन, झरिया डिवीजन, ओएमक्यू डिवीजन और एफएएमडी ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता डीजीएमएस के खान सुरक्षा महानिदेशक श्री उज्ज्वल ताह ने की. इस अवसर पर डीजीएमएस के उप महानिदेशक सेंट्रल जोन, धनबाद आरटी मंडेकर, उपमहानिदेशक साउथ इस्टर्न जोन रांची श्याम सुंदर प्रसाद, टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जीएम नरेंद्र कुमार गुप्ता, एफएएमडी के इआइसी सुशांत कुमार मिश्रा, ओएमक्यू के जीएम देवाशीष जेना, वेस्ट बोकारो डिवीजन के जीएम मुकेश रंजन, टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी इंडिया व साउथ इस्ट एशिया नीरज सिन्हा और सेफ्टी चीफ आगम कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत सेफ्टी ब्रीफिंग और औपचारिक उद्घाटन के साथ हुई. इस दौरान राष्ट्रगीत, डीजीएमएस थीम सांग और दीप प्रज्ज्वलन किया गया. इसके बाद स्वागत संबोधन, बैठक की पृष्ठभूमि की जानकारी, अध्यक्ष का चयन तथा औद्योगिक दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया. बैठक में वेस्ट बोकारो, ओएमक्यू, एफएएमडी और झरिया में आयोजित पिछली त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति बैठकों में दिए गए सुझावों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई. बैठक में माइनिंग में कई खास फोकस एरिया पर ज़ोर दिया गया, जिसमें हमारी ज़ीरो-हार्म कल्चर को आगे बढ़ाना, नई टेक्नोलॉजी अपनाना, डाइवर्सिटी, इक्विटी और इनक्लूजन को मज़बूत करना, ग्रीन माइनिंग और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देना, और सेफ्टी, हेल्थ और वर्किंग कंडीशंस कोड, 2020, और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ और वर्किंग कंडीशंस (सेंट्रल) रूल्स, 2026 को अपनाना शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

यूनियन प्रतिनिधियों, डीजीएमएस अधिकारियों और वेंडर पार्टनर्स ने अपने विचार और सुझाव साझा किए, जिसके बाद डीजीएमएस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखे. उज्ज्वल ताह ने माइनिंग में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की. आगे की कार्ययोजना संदीप कुमार ने प्रस्तुत की, जबकि डीजीएमएस के महानिदेशक उज्ज्वल ताह ने समापन संबोधन दिया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.







