
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर के गिद्दी झोपड़ी के समीप जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर झूलता पाया गया. शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शौच के लिए निकले युवकों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि युवती की कहीं हत्या कर शव यहां लाकर टांग दिया गया है.
युवती रानीडीह की रहने वाली बिरलखन मार्डी की पुत्री राधिका मुर्मू बताई जा रही है. हालांकि परिजन मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. राधिका मुर्मू की शादी एक साल पहले ही हुआ था. आसपास के लोगों ने बताया कि शव की स्थिति संदेहास्पद है क्योंकि आत्महत्या का कोई भी सुराग नहीं मिल रहा है. वैसे पति-पत्नी के बीच विवाद था और पति ड्यूटी पर था और शनिवार की सुबह में लोगों ने शव को लटकता पाया.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की ओर से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का मामला है. इस मामले की तफ्तीश के लिए पति से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. वैसे पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने का भी इंतजार पुलिस को है.
दरअसल, संदिग्ध मामला इसलिए भी बन रहा है क्योंकि उसकी आत्महत्या के बाद अक्सर दिखने वाला शारीरिक बदलावों को लोगों ने नहीं देखा है. इसके अलावा कई सारी चीजें है, जिसको लेकर पुलिस की ओर से संदेह उत्पन्न किया जा रहा है. पुलिस इसको लेकर अब तक कुछ कहने को तैयार नहीं है.







