
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के हुए वेज रिवीजन समझौता का लाभ मिलने लगा है. इसके तहत टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारियों को लीव ट्रैवल एलाउंस (एलटीए) मिल गया है. अप्रैल माह के वेतन के साथ एलटीए का भुगतान मई माह में किया गया है. एलटीए का लाभ कर्मचारियों को 28 हजार रुपये तक का हुआ है. इस माह कर्मचारियों के वेतन के साथ अतिरिक्त पैसे आये है. कंपनी की ओर से साल में एकबार एलटीए का भुगतान करती है. वेज रिवीजन समझौता के पहले एलटीए का लाभ मिला है. अब वेज रिवीजन का समझौता होने के बाद नया वेतनमान के तहत बढ़ा हुआ रेतन आयेगा. कर्मचारियों के वेतन में यह दावा किया गया है कि 17 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गयी है जबकि तीन हजार रुपये का वेरिएबल बढ़ोत्तरी हुई है. कर्मचारियों के वेतन के साथ एक माह का एरियर का भी भुगतान कंपनी की ओर से किया जायेगा, जो ग्रेड रिवीजन समझौता के वक्त लागू था. आपको बता दें कि एक अप्रैल से नया वेज रिवीजन समझौता लागू है. इस कारण एक माह का एरियर का भुगतान कर्मचारियों को किया जायेगा.






