
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा पिगमेंट लिमिटेड में शनिवार को वेज रिवीजन समझौता हुआ. समझौता के तहत कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की गयी है जबकि उनको 2018 से ही एरियर की राशि मिलेगी. शनिवार को हुए इस वेज रिवीजन समझौता पर प्रबंधन की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर शुभेंजित चौधरी, कंपनी के वरीय कारखाना प्रबंधक पवन कुमार प्रताप सिंह , मानव संसाधन अधिकारी राजेश जेम्स एवं सोमा पहाड़ी, चीफ फाइनांस दिनेश अग्रवाल जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महासचिव दिनेश तिवारी, सह सचिव कमलेश शर्मा एवं राजेश सरदार, कोषाध्यक्ष राकेश यादव ने हस्ताक्षर किए. समझौता के तहत कर्मचारियों को लगभग 9000 रुपये से लेकर 12000 रुपये प्रतिमाह तक की बढ़ोतरी हुई है. कर्मचारियों को अप्रैल 2018 से लेकर मार्च 2020 तक का एरियर भी कर्मचारियों के खाते में भेज दिया जायेगा. यह समझौता 1 अप्रैल 2018 से लेकर 1 अप्रैल 2024 तक लागू होगा. इसके तहत 122 कर्मचारियों को यह लाभ मिलेगा.


















