
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गरमनाला गृह रक्षा वाहिनी के कार्यालय के पास शनिवार रात एक तेज़ रफ़्तार छोटा हाथी वाहन ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

इधर घटना में बाइक सवार युवक घायल अवस्था में लहूलुहान सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए टी एम एच अस्पताल पहुंचाया जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक से करीम सिटी कॉलेज कि ओर से बिष्टुपुर की ओर आ रहा था वहीं छोटा हाथी वाहन बिष्टुपुर की ओर से का रहा था। गृह रक्षा वाहिनी के कार्यालय के पास दोनों आपस में टकरा गए।







