
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर निवासी विकी कुमार शर्मा ने प्रेमिका द्वारा धोखा देने पर ब्लेड से हाथ काट लिया। घटना के बाद उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। उसने उसके बाएं हाथ में चोट आई है पूछताछ में विक्की ने बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता है और उसे शादी करना चाहता है वह लड़की किसी और लड़के से बात करती है वह लड़की को बहुत बार बात करने से मना भी करता रहा पर लड़की नहीं मानती इसी बात को लेकर शनिवार को उससे बहस हुई जिसके बाद उसने पास की दुकान से ब्लड खरीदा और अपना हाथ काट लिया घटना के बाद वह अपने साथियों के पास चला गया इसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया।








