
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन वैसे तो जमशेदपुर और खासकर टाटा स्टील के मजदूरों के लिए मंदिर के समान है लेकिन टाटा वर्कर्स यूनियन में अब जातिगत राजनीति को हवा देने की कोशिश की गई है. यह कोशिश की है टाटा वर्कर्स यूनियन के ही पदाधिकारी शत्रुघ्न राय और पूर्व डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह ने. रविवार को एक रिसोर्ट में शत्रुघ्न रॉय और शैलेश सिंह ने पिकनिक आयोजित की.

बताया जाता है कि इस पिकनिक में स्वर्ण जातियों के लोगो को बाहर रखते हुए बिहारी और गैर बिहारी समेत सभी जाति और संप्रदाय के पिछड़े वर्ग से जुड़े लोगों को बुलाया गया था. इसके लिए यूनियन के कुछ आला नेताओं का भी परोक्ष रूप से सहयोग प्राप्त था. टाटा वर्कर्स यूनियन के इतिहास में शर्मनाक तरीके का यह आयोजन जातिगत आधार पर आज तक नही हुआ था, जिससे यूनियन की साख और मजदूरों की एकजुटता पर ही सवाल उठने लगा है.








