
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में बिजली की लचर व्यवस्था है. इस व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर पूर्व खाद आपूर्ति मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने एक बैठक की. इस बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. उधर विधायक सरयू राय ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए और कहा ग्रामीण इलाका हो या शहर से सटा हुआ इलाका, जिस इलाके में जुस्को बिजली नहीं देती है उन इलाकों की बिजली व्यवस्था अविलंब दुरुस्त करें. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर तार पुराना है तो तार बदला जाए. इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर और पोल बदलने का भी निर्देश विधायक सरयू राय ने दी है .आपको याद दिला दें कि पिछली सरकार में बिजली विभाग मुख्यमंत्री के पास था और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिजली को लेकर कई वायदे किए थे. इतना ही नहीं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का ज्यादातर इलाका टाटा से कटा हुआ इलाका है और इन इलाकों में झारखंड इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड अपना बिजली देती है, लेकिन स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, यानि कहीं न कहीं घोटाला को उजागर करने के लिए बैठक की शुरुआत विधायक सरयू राय ने कर दी है.
बिरसानगर, बागुनहातू समेत हर एरिया में फुललोड बिजली गरमी में मिलेगा
सरयू राय ने बिजली विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि बिरसानगर, बागुनहातू समेत हर एरिया में लोगों को फुललोड बिजली दी जाये. गरमी में आसानी से बिजली मिल सके, यह सुनिश्चित कराने को कहा गया है. इसको लेकर झारखंड राज्य बिजली बोर्ड की ओर से बताया गया कि सुंदरनगर में अलग से सबस्टेशन बन रहा है, जहां बिजली का लोड कम हो जायेगा, जिसके बाद जमशेदपुर पूर्वी में आसानी से बिजली मिल जाया करेगी. बिजली विभाग को कहा गया है कि वे लोग गरमी के पहले सारी स्थितियों को ठीक कर लें ताकि लोगों को गरमी में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो सके.






