
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थानान्तर्गत पांड्रा गांव में नीम के पेड़ पर लटक 27 वर्षीय मंगल सरदार ने आत्महत्या कर ली. मजे की बात है कि इस नीम के ठीक बगल में तीन दिनों से 24 प्रहर अष्टयाम चल रहा है. इसी बीच बीती रात मृतक उस पेड़ पर चढ़ा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन किसी को कुछ भी पता नहीं चला. इस घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह हुई. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुटी है. मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. वहीं न ही गांव वाले न ही मंगल के परिजन ही कुछ भी स्पष्ट तौर पर बता पा रहे है. लेकिन मृतक के मानसिक परेशानी होने के बात सामने आ रही है. जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार आत्महत्याएं हो रही है. इन आत्महत्याओं को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाने की जरूरत है, जिसके लिए समाज को आगे आना होगा.







