जमशेदपुर : टाटा समूह की वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक बार फिर से दो दिनों का ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. 22 शुक्रवार और 23 जुलाई शनिवार को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. 24 जुलाई को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी, जिस कारण अब प्लांट में कामकाज 25 जुलाई यानी सोमवार से शुरू होगी. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड विशाल बादशाह की ओर से जारी सरकुलर में बताया गया है कि इन दो दिनों तक कर्मचारियों को आधा वेतन मिलेगा, जो पहले से ही तय है. आपको बता दें कि हाल में बरसात के मौसम में गाड़ियों का डिमांड काफी तेजी से घटा है. इस कारण गाड़ियों के डिमांड को लेकर आवश्यक कदम उठाये जा रहे है. इस कारण ब्लॉक क्लोजर लिया जा रहा है. इस दौरान किसी को भी छुट्टी नहीं दी जायेगी. आपको बता दें कि टाटा मोटर्स में मैनेजमेंट और यूनियन के बीच पहले से ही समझौता हो चुका है, जिसमें डिमांड घटने पर ब्लॉक क्लोजर लेने का प्रावधान है.






