
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थानाक्षेत्र के गरमनाला स्थित महिला पुलिस एथलीट का बैरक तोड़ दिया गया. इससे हजारीबाग में ट्रेनिंग ले रही बाक्सर अरूणा मिश्रा ने सवाल उठाया है. जानकारी के अनुसार टाटा स्टील लैंड विभाग और प्रशासन ने मिलकर यह कार्रवाई की है. इधर, एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि मामले का पता लगा रहे है कि महिला पुलिस एथलीट का बैरक क्यों तोड़ा गया. जानकारी के अनुसार 40 वर्ष पुराने बैरक को लेकर टाटा स्टील ने पहले महिला पुलिस एथलीट टीम से संपर्क किया था कि बैरक को किसी दूसरे जगह शिफ्ट किया जाएगा. लेकिन उचित व्यवस्था के बगैर बैरक तोड़ दी गई. हजारीबाग में ट्रेनिंग ले रही जमशेदपुर की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अरूणा मिश्रा ने गरमनाला स्थित महिला पुलिस एथलीट बैरक को अतिक्रमण हटाओ के तहत तोड़े जाने पर सवाल उठाए हैं. अरूणा ने बताया कि चालीस साल पुराने बैरक को लेकर टाटा स्टील की तरफ से कहीं और ज़मीन लेने की एक बार बात कही गई थी लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था से पहले की तोड़ने की कार्रवाई हो गई. वे ट्रेनिंग के लिए हजारीबाग में हैं और इसी बीच उनको सूचना मिली कि बैरक को टाटा स्टील लैंड विभाग और प्रशासन ने मिलकर तोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि बैरक की चाबी उनके पास रहती है. विभिन्न महिला पुलिस खिलाडियों की पोस्टिंग अलग अलग चल रही है और टीम गठन नहीं हुआ है इसलिए फिलहाल बैरक में कोई नहीं था.







