टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने पूर्व महासचिव को किया याद
टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव यूएन प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. यूनियन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय प्रसाद को याद किया गया. इस मौके पर यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह समेत अन्य कमेटी मेंबर मौजूद थे. सारे लोगों ने उनको अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत कर्मचारियों को दी विदाई
टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी गयी. इस मौके पर कुल 21 कर्मचारी सेवानिवृत हुए थे, जिनको विदाई दी गयी. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.





