जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा के न्यू रानीकूदर स्थित हिन्द क्लब 1974 से निरंतर भव्य पूजा का आयोजन करता रहा है. साथ ही साथ बहुत सारे सामाजिक सरोकार से भी जुड़ा हुआ है. इस वर्ष हैरी पॉटर थीम पर बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर पंडाल के दर्शन की लालसा लिए श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के लिए इसके द्वार खोल दिए गए. उदघाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश कुमार रजक, मुख्य अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड प्रदेश भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने फीता काटकर भव्य पूजा पंडाल का उदघाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

हैरी पॉटर की थीम पर आधारित पंडाल अपनी अनूठी परिकल्पना, आकर्षक सजावट एवं मनमोहक प्रस्तुति के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस अवसर पर हिन्द क्लब के अध्यक्ष नन्दजी प्रसाद ने स्वागत उदबोधन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया तथा क्लब की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा पर प्रकाश डाला. इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन के माध्यम से दुर्गा पूजा की महत्ता एवं सामाजिक एकता के संदेश को रेखांकित किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का कुशल संचालन बलबीर पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निरंजन पांडेय ने प्रस्तुत किया. इस विशेष अवसर पर भाजपा कदमा मंडल के अध्यक्ष उपेंद्र गिरी, बिष्टुपुर मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय के साथ साथ क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अवसर पर हिन्द क्लब के संस्थापक सदस्य अर्जुन सिंह एवं प्रदीप घोष के साथ साथ क्लब के महासचिव राजेश सिंह, निरंजन पांडेय, ज्योति दुबे, वर्मा प्रसाद, राम पुकार, आशीष कुमार, राजू सिंह, पारस दुबे, चंदन कुमार, बिछा राव, अमित सिंह, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे.





