
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के बोनस को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं प्रबंधन के बीच बोनस वार्ता हुई. इस वार्ता में यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह एवं प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड विशाल बादशाह एवं रविंद्र कुलकर्णी जीई-आरहेड दीपक कुमार उपस्थित रहे. एक बेहतर माहौल में बोनस वार्ता संपन्न हुई और जल्द ही अगली वार्ता होगी. समय पर बोनस कराने के प्रति दोनों पक्ष काफी सजग हैं. टाटा मोटर्स में बोनस समझौता सितंबर के मध्य तक कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. बोनस के साथ टाटा मोटर्स में स्थायीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके. यूनियन की ओर से मैनेजमेंट पर इसके लिए दबाव दिया जा रहा है. दूरगामी सोच के तहत टाटा मोटर्स में यूनियन चाहती है कि कर्मचारियों का स्थाईकरण हो जाए भले बोनस की राशि कम हो.






