देवघर : देवघर स्थित मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बैग में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना गांव वाले को मिली. दरअसल सुबह के वक्त ग्रामीण टहल रहे थे. उसी वक्त किसी की नजर सड़क किनारे झाड़ी के पास एक बैग पर पड़ी. उसके बाद पूरे गांव में यह सूचना फैल गई. पूरे गांव वाले उस जगह पर इकट्ठा हुए. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई. मौके पर मोहनपुर थाना की पुलिस, देवघर एसडीपीओ पवन कुमार पहुंचे और बैग को खुलवाया. बैग के अंदर एक सर कटी लाश मिली है. पवन कुमार ने बताया कि बैग में सर कटी लाश मिली है. किस परिस्थिति में उसकी हत्या की गई है. इसका अनुसंधान किया जा रहा है.







