जमशेदपुर : टाटा स्टील के पूर्व एमडी और टाटा संस के निदेशक रह चुके डॉ जेजे ईरानी की तबीयत बिगड़ गयी है. उनको टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज आइसीयू में चल रहा है. डॉ जेजे ईरानी शौच जाने के दौरान पिछले दिनों गिर गये थे. उसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी. उनको बाद में टीएमएच में इलाज कराया गया था. बताया जाता है कि फिर से बुधवार की शाम को तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उनको टीएमएच में एडमिट कराया गया. उनको तत्काल आइसीयू ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. टीएमएच प्रबंधन और डॉक्टरों की पूरी टीम उनका इलाज करने में लगी हुई है. इसको लेकर उनका इलाज किया जा रहा है. टाटा स्टील के एमडी के तौर पर डॉ जेजे ईरानी कद्दावर पदाधिकारी माने जाते रहे है. अभी उनके कुशलक्षेम पूछने वालों का तांता लगा हुआ है. डॉ जेजे ईरानी 87 साल के है. वर्ष 2007 में वे टाटा स्टील के एमडी के पद से रिटायर हुए थे. जमशेदपुर से उनका बड़ा लगाव है. वे इससे पहले भी घर में ही गिन गये थे, जिसके बाद उनको इलाज के लिए ले जाया गया था. उस वक्त सिर में चोट लग गयी थी. इसके बाद से उनकी तबीयत खराब ही रही और फिर अब उनकी तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गयी है.





