
लोहरदगा : लोहरदगा दुष्कर्म मामले के दोनों आरोपी जवान कमल कांत तिवारी और अजय बाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आर राम कुमार ने रात के 9 बजे प्रेस को यह जानकारी दी। दुष्कर्म पीड़िता का रिम्स में इलाज चल रहा है। जानकारी हो कि घटना झारखंड के लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में घटी थी। महिला को 5 अक्टूबर की लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से रिम्स रेफर कर दिया गया था। दुष्कर्म का आरोप सेरेंगदाग पिकेट के दो जवानों पर लगा था। घटना के उपरान्त पिड़ित महिला घटना स्थल के बगल में एक घर में गयी । जहाँ से उसे ईलाज हेतु सदर अस्पताल, लोहरदगा लाया गया। सदर अस्पताल, लोहरदगा में डॉक्टरों की टीम के द्वारा महिला का समुचित ईलाज एवं मेडिकल जाँच किया गया। चिकित्सकों द्वारा पिड़ित महिला को बेहतर ईलाज हेतु रिम्स, राँची महिला थाना प्रभारी पुअनि नविता कुमारी महतो की देख-रेख में भेजा गया, जहाँ पीड़ित महिला का बेहतर ईलाज किया जा रहा है तथा उसकी स्थिति स्थिर है एवं पीड़िता लगातार डॉक्टरों की निगरानी में है। (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया है कि पीड़िता के ईलाज के संबंध में चिकित्सकों से सम्पर्क स्थापित करते हुए जानकारी ली जा रही है। पीड़िता के निशानदेही एवं अन्य साक्षियों के बयान में आधार पर इस घटना क्रम में शामिल आईआरबी-5 के दोनों 1. आरक्षी-270 अजय बाड़ा एवं 2.आरक्षी – 469 कृष्णाकान्त तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। इस घटनाक्रम में सुक्ष्म साक्ष्य संकलन एवं अनुसंधान हेतु पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद को इस कांड का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है। दोनों आरक्षी के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि बलात्कार के आरोपी पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। महिला खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने कहा कि इस मामले की पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर रही है। इसके तहत ही दोनों आरोपी पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।







