जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्पेयर्स मैनुफेक्चरिंग विभाग के जेडीसी द्वारा ‘फन फ्राइडे’ के तहत कैरम बोर्ड एवं चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें विभाग के लगभग 56 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इनमें महिला कर्मचारियों की भागीदारी अहम रही. कैरम के फाइनल मैच में विजेता रंजन कुमार सिंह व अप्पा राव की जोड़ी रही. उप विजेता अमृतपाल सिंह एवं अहमद बेग की जोड़ी रही. वहीं चेस में विकास तिवारी विजेता तथा आकाश पॉल उप विजेता रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जेडीसी चेयरमैन मनोज कुमार, वास चेयरमैन तापस रॉय चौधरी, सचिव अरीजीत दास, विभागीय हेड संजय झा, विभागीय कमेटी मेंबर मोज मिश्रा, प्रदीप कुमार, सुशांत शेखर, दिनेश कुमार एवं नीरज पराशर की सराहनीय भूमिका रही. इस कार्यक्रम के आयोजन से कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ और साथ में उनका मनोरंजन भी हुआ.





