जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित डिमना चौक के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. उसकी पहचान नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करने की कोशिश की गयी है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे पुलिस को लोगों ने सूचना दी कि डिमना चौक के पास कोई शव पड़ा हुआ है. इसके बाद शव की पहचान करने के लिए स्थानीय लोग जुट गये, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा तैयार कर पास ही स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. पुलिस ने तस्वीरों को जारी कर यह पता लगाने की कोशिश की है कि किसी भी हाल में उनकी पहचान हो सके. वैसे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह व्यक्ति बाहर से आया हो और वहां अचेत हो गया हो. हालांकि, पुलिस सारी संभावनाओं को तलाशते हुए मामले की जांच कर रही है.







