जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टिस्को ग्रोथ शॉप की अधीकृत यूनियन टिस्को मजदूर यूनियन की 50 साल पूरी हो गयी है. इस उपलक्ष में टिस्को मजदूर यूनियन के कार्यकारिणी समिति ने एक चांदी का सिक्का एवं एक ट्रॉली बैग देने का निर्णय लिया. शुक्रवार को यूनियन के अध्यक्ष राकेशवर पांडेय एवं कार्यकारिणी के सभी ऑफिस बेयर्र्स एवं कार्यकारिणी समिति के मेंबरों ने विधिवत रूप से अपने जेनरल मेंबरों को गिफ्ट स्वरूप ट्रॉली बैग वितरित किया. इससे आम मजदूरों में खुशी की लहर है. वहीं उन्होने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी है.






