
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते और महामंत्री आारके सिंह टेल्को वर्कर्स यूनियन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है. इसको लेकर विपक्ष के नेता और टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में एक कैवियेट दायर किया था, जिसके आधार पर उनको जानकारी उपलब्ध करायी गयी है. इसमें झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गयी है. आपको बता दे कि प्रकाश सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने पुराने टेल्को वर्कर्स यूनियन को बहाल करते हुए अपना फैसला सुनाया है. इस फैसले के तहत कहा गया है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का चुनाव गलत है. टेल्को वर्कर्स यूनियन ही सही है. इसके बाद यह प्रक्रिया अपनायी गयी है.




