
जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर के चीफ सिक्यूरिटी के तौर पर अरविंद कुमार सिन्हा को पदस्थापित किया गया है. चीफ सिक्यूरिटी के साथ रॉ मैटेरियल और ब्रांड प्रोटेक्शन के भी वे चीफ होंगे. आपको बता दें कि यह पद गोपाल चौधरी के इस्तीफा देने के बाद से खाली था. वैसे गोपाल चौधरी सिक्यूरिटी चीफ सारे प्लांट के थे, लेकिन अरविंद सिन्हा को जमशेदपुर, रॉ मैटेरियल के साथ ब्रांड प्रोटेक्शन का चीफ बनाया गया है. वे आइएल 2 स्तर के अधिकारी होंगे. अरविंद कुमार सिन्हा का यह पदस्थापन मंगलवार को टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया. वे वीपी सीएस को रिपोर्ट करेंगे. अरविंद कुमार सिन्हा रांची यूनिवर्सिटी से 1991 में रांची यूनिवर्सिटी से पास किये. इसके बाद वे एक्सएलआरआइ से वर्ष 2021 में एचआरएम में एक्जीक्यूटिव डिप्लोमा की डिग्री हासिल की. करीब 28 साल का प्रोफेशनल कैरियर है. वे सेंट्रल रिजर्व पुलिस में असिस्टेंट कमांडेंट 1994 से 2001 तक काम कर चुके है. इसके बाद वे 2001 में एडीएम सिक्यूरिटी के तौर पर टाटा स्टील में योगदान दिये. इसके बाद वे 2002 में टाउन सिक्यूरिटी के हेड बनाये गये. वे वेस्ट बोकारो के भी हेड मार्केटिंग व सिक्यूरिटी के साथ लाइजन व एडमिनिस्ट्रेशन अधिकारी रहे है. वर्ष 2018 में उनको डीजीएम प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेशन बनाया गया है. इसके बाद वे 2019 में डीजीएम टाउन सर्विसेज बनाये गये थे. एक युवा अधिकारी के तौर पर उनका पदस्थापन किया गया है.



