
जमशेदपुर : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होने वाले आइटीयूसी इंटरनेशनल कांग्रेस के पांचवें संस्करण में भाग लेने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय नयी दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गये. दोनों ही नेता वहां 17 से 22 नवंबर तक चलने वाले कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे और भारत में मजदूरों की स्थिति के बारे में अपने विचार भी रखेंगे. दुनिया में मजदूर नेतृत्व के क्षेत्र में किस तरह का बदलाव हो रहा है, उसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे. इसके अलावा किस तरह सामाजिक बदलाव हो रहा है और सामाजिक कांट्रैक्ट में बदलाव हो रहा है, उसके बारे में भी विस्तार से चर्चा की गयी है. इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 103 देशों के करीब एक हजार से भी अधिक लोग भाग लेंगे. टाटा समूह और टाटा स्टील के साथ किस तरह से यूनियन काम कर रही है और किस तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण के करीब 80 साल पूरे हो चुके है, इसके बारे में ये दोनों नेता अपने विचार वहां रखेंगे.




