
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बोड़ाम की पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 15 नवंबर को गैर इरादतन दुर्घटना कर एक व्यक्ति की मौत के लिए जिम्मेदार पुरुलिया पश्चिम बंगाल के वर्धमान के रहने वाले संतोष महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, मारपीट, छिनतई जैसी घटना को अंजाम देने वाले खीरमन को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसी तरह मारपीट के एक अन्य मामले में मदन सिंह, गणेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसको जेल भेज दिया गया है. मारपीट के एक अन्य मामाले में पुलिस ने मनोरंजन रोहिदास को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.





